![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210329_122606.jpg)
330 total views
दरगाह कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप,पॉजिटिव आए सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया होम आइसोलेट
ब्यूरो रिपोर्ट: 24 पब्लिक न्यूज़
उत्तराखंड में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है जिसके चलते पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में तैनात सभी कर्मचारियों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जांच में चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दरगाह प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में तैनात 56 कर्मचारियों का रैपिड एंटीजन जांच की गई। जाँच में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई पॉजिटिव आए सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया हैं। दरगाह प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही हैं जिस तरह से दरगाह परिसर में जायरीनों से लेकर दरगाह कर्मचारी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हर रोज दरगाह साबिर पाक में हज़ारों की संख्या में ज़ायरीन अपने मन्नत मुरादे लेकर पिरान कलियर दरगाह पहुचते हैं बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए दरगाह परिसर में सैनिटाइजर की व्यवस्था तक दरगाह प्रशासन नहीं है इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि दरगाह प्रशासन जायरीनों से लेकर दरगाह कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रतीक कितना गंभीर हैं।