![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210404-WA0251-1024x569.jpg)
382 total views
नगर पंचायत पिरान कलियर को बने वर्षो बीत जाने के बाद भी जनता की समस्यओ का समाधान करने में नाकाम साबित हो रही है।
पिरान कलियर शरीफ को नगर पंचायत का दर्जा मिले कई साल बित गए हैं लेकिन नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र की व्यवस्था अभी तक भी चरमराई हुई है। आपको बतादे की जो सुविधा नगर पंचायत वासियों को मिलनी चाहिए थी क्या वह सुविधा नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्रवासियों को मुहैया करा पाई है या नहीं इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की आए दिन नगर पंचायत पिरान कलियर दफ्तर पर कभी नगर पंचायत कर्मी कभी क्षेत्र की जनता धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाती है। आपको बता दें की पिरान कलियर क्षेत्र के 4 गांव को मिलाकर एक नगर पंचायत का दर्जा रावत सरकार में दिया गया था जिसका लक्ष्य था की ग्राम पंचायतों से जो सुविधा क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रही थी उसे नगर पंचायत का दर्जा देकर क्षेत्र की जनता को बिजली पानी साफ सफाई वह सड़क वगैरा की सुविधा देना। लेकिन नगर पंचायत पिरान कलियर को बने कई वर्ष बित जाना के बाद भी पिरान कलियर की व्यवस्था चरमराई नजर आरही है।आपको बतादे अब तक पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है। कुछ लोगों ने नाम ना लिखने की शर्त पर बताया कि पिरान कलियर नगर पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र से लेकर कोई भी प्रमाण पत्र वगरा बनवाने जाए तो अपना काम छोड़कर कई चक्कर लगाने पड़ते हैं जिससे उन्हें रोजमर्रा की दिहाड़ी का भी नुकसान होता है। और फिर भी उनका काम बिना सुविधा शुल्क दिए नहीं होता इससे तो अच्छा था कि हम ग्राम पंचायत में ही सहि थे जैसे तैसे करके हमारे सभी काम गांव में ही हो जाया करते थे और ना ही इतने चक्कर लगाने पड़ते थे और ना ही हमें अपनी रोजमर्रा की दिहाड़ी छोड़नी पड़ती थी। लेकिन चुनाव के टाइम तो सभी प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता से काफी वादे किए थे। वह वादे सिर्फ चुनावी ही साबित होते नजर आरहे है। आपको बतादे की धरातल पर बहुत कुछ उन वादों से अलग हो रहा है। पिरान कलियर नगर पंचायत के अधिकारी सिर्फ चालान काटने और अवैध वसूली करने में ही व्यस्थ रहते है जनता की समस्या को दूर करने के लिए उनके पास टाइम ही नहीं होता क्यू की कभी दफ्तर में नगर पंचायत अधिकारी नहीं होते और कभी कर्मचारी नहीं इससे क्षेत्र की जनता परेशान आ चुकी है।