![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211107-WA0004-1024x577.jpg)
316 total views
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
रिपोर्टर प्रियांशु सक्सेना: 24 पब्लिक न्यूज़
डोईवाला। उत्तराखंड कांग्रेस के आवाहन पर पेट्रोल, डीजल, गैस के लगातार बढ़ते दामो के विरोध में रविवार 7 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर वर्तमान सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि भाजपा के राज में सभी महिलाएं बहुत परेशान है। गैस की सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं खाद्य पदार्थों की जितनी वस्तु है उनके रेट आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार में इंसान का जीवन दूभर हो गया है। भाजपा सरकार ने देश की ऐसी की तैसी करती है। महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी संख्या में सीटें आएंगी और बीजेपी सरकार की जड़े उखाड़कर फेंक देंगे, और अगर ऐसा नहीं किया गया तो महंगाई कभी कम नहीं होगी कांग्रेसी एकमात्र विकल्प है जो महंगाई कम कर सकती है।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने बताया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।पिछले 70 साल के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वह भाजपा सरकार में हो रहा है इतनी तेजी से महंगाई और वस्तु के दाम बढ़ रहे हैं जो कि आसमान छू रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा यह विरोध प्रदर्शन कोई भी भाजपा सरकार को जगाने के लिए है ताकि वह जल्द से जल्द पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कम करें। जनता ऐसी गूंगी बहरी सरकार को 2022 विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष राजीव खत्री, गोपाल शर्मा, सोनू कुरैशी, करतार नेगी, मोहित उनियाल, गौरव मल्होत्रा, समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।