![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211018-WA0038-1024x768.jpg)
275 total views
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार का प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
रिपोर्टर प्रियांशु सक्सेना: 24 पब्लिक न्यूज़
डोईवाला। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान सरकार का पुतला दहन किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान है।डोईवाला गन्ना समिति के डोरी वाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है पेट्रोल, डीजल ,गैस के दाम आसमान छू रही हैं।इस मौके पर सेकड़ो लोग मोजूद रहे।