![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210725-WA0000.jpg)
314 total views
रेलवे ट्रैक पर मिली दो लड़कियों की शब एक का सिर कटा दूसरे का पैर पुलिस शिनाख्त में जुटी
रिपोर्ट: अजीत कुमार सेठ
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो अज्ञात लड़कियो का शव मिलने सनसनी फैल गयी। इसमें एक लड़की सिर कटा है तो दूसरे की पैर कटे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। अब उनकी लड़कियों की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर लखौवा रेलवे क्रॉसिंग के पहले उचौरा गांव है। जहां दोपहर में गांव के किसी युवक ने दो लड़कियों का शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गए। लोगों ने देखा कि एक लड़की की उम्र 20 साल के आसपास आंकी जा रही है, जिसका पैर कटा था। इसके अलावा 25 साल की दूसरी लड़की का सिर कटा हुआ था। वहीं, सूचना पर पहुंची बक्शा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना के कारण को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।