![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210506-WA0004.jpg)
324 total views
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता
संवाददाता: प्रियांशु सक्सेना 24 पब्लिक न्यूज़
ऋषिकेश। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से गरीब एवं निर्धन लोगों के बीच रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में 20 जरूरतमंदों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से हमें एक बार फिर एकजुट होकर लड़ना होगा। जनता अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले एवं मास्क, सैनिटाइज का प्रयोग अवश्य करें। कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की सेवा करें कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसकी जिम्मेदारी ले। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में उनके द्वारा राज्य के सभी विधायकों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में निर्धन असहाय व्यक्ति के लिए यह धनराशि उसके लिए मददगार साबित होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्त्ता कमला नेगी, हरपाल राणा, अरुण बडोनी, प्रधान राजेश व्यास, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, गौतम राणा उपस्थित थे।