![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230717_135348-784x1024.jpg)
483 total views
बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, कॉलेज के छात्र छात्राओ ने अध्यापकों के साथ मिलकर किए पौधे रोपण।
(बुरहान राजपूत)
रुड़की।हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की में भी मनाया गया। स्कूल, कॉलेज समेत अन्य संस्थाओं में हरेला पूजन किया गया और उसके बाद पौधे रोपे गए। यह पर्व खासकर कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। लेकिन राज्यभर में हरेला पर्व पर फलदार, छायादार व औषधीय के पौधे रोपे जाते हैं।रुड़की के बासुदेव लाला मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला पर्व के मौके पर स्कूल के बच्चो ने अध्यापको के साथ मिलकर फलदार, छायादार व औषधीय के पौधे रोपण किए गए। इस पहले कॉलेज में हरेला पूजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शांति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। जोकि पूरे राज्य में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव का पर्व और ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है। हरेला एक ऐसा ही पर्व है, जिसमे पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के साथ सुख, समृद्धि का प्रतीक हैं। इस दौरान कॉलेज अध्यापक राजीव कुमार शर्मा,कमल किशोर, नीर कुमार, कमल सिंह, शालू गिरी, सीमा रानी, दीप्ति जिंदल, मंजू सैनी, सुनीता सिंह, गोरी गिरी, इंदु गुप्ता, नेहा गुप्ता, नैंसी चौधरी, अभिलाषा सैनी, पूजा गोंदियाल, शीतल सैनी, अनीता परिहार, ऋतु सैनी, बबीता शर्मा सहित कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।