
2,429 total views
एक महिला ने ससुराल से परेशान होकर सुसाइड नोट में आपबीती लिख छोड़ा त्रिवेणी घाट पर।
रिपोर्टर प्रियांशु सक्सेना। 24 पब्लिक न्यूज़
ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला बीते बुधवार को घर से लापता हो गई थी। अब ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से महिला का सामान और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महिला का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है लेकिन सुसाइड नोट में महिला ने कुछ बड़ी बातें लिखी है।सुसाइड नोट में महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इसी को महिला ने मौत की वजह बताई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा महिला की तलाश के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टिहरी गढ़वाल के घनसाली के के बाजियाल गांव की रहने वाली मंजू पंवार की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। उनकी शादी दीपक नाम के युवक से हुई थी। वह 6 बजे घर से लापता हो गई थी। महिला के पति ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।पुलिस ने मंजू के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया जिसकी मदद से पुलिस जांच तक पहुंची। मंजू के मोबाइल की लोकेशन गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे त्रिवेणी घाट की बताई जा रही थी। पुलिस ने परिवार वालों को इस बात की खबर की। इसके बाद परिजन घाट पर पहुंचे तो वहां मंजू का ट्रॉली बैग मिला। उसके अंदर एक डायरी और सुसाइड नोट मिला जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में कई बड़ी बातें लिखी गई है। उसमें लिखा गया है कि शादी के बाद बच्चा ना होने पर उसकी सास और पति उसे ताना देते थे। ऐसे में वह घर छोड़कर भाग गई। पुलिस ने मामले में बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीआरएफ की टीम भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है।