![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/06/makan_3133398_835x547-m.jpg)
310 total views
बारिश में गिरा कच्चा मकान, एक महिला की मलबे में दबने से हुई मौत
रिपोर्ट: अजीत कुमार सेठ
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के देहुआ गांव में बुधवार की शाम कच्चे मकान की दीवाल गिरने से विधवा महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को शव घर पहुचते ही घर में कोहराम मच गया। बतादे कि देहूआ गांव की रहने वाली 53 वर्षीय महिला प्रेमा देवी बुधवार शाम अपने कच्चे मकान के आसपास सफाई कर रही थी उसी दौरान कच्चे मकान की दीवाल महिला के ऊपर जा गिरी और महिला मलबे में दब गई जिसके बाद गांव वालो ने दीवाल के मलबे को हटा कर महिला को बाहर निकाला और फौरन परिजनो ने भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते ही वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन बुधवार रात करीब 2 बजे जैसे ही एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे महिला की मृत्यु हो गई। परिजन महिला का शव लेकर घर वापस आकर इसकी सूचना राजस्व विभाग और स्थानीय थाना को दिए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे सुरेरी थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने मौके की स्थिति की जानकारी लिया और शव को पीएम में लिए भेजने के लिए राजस्व कर्मियों का प्रतीक्षा करने लगे। लेकिन बेपरवाह घंटो बाद लेखपाल मौके पर पहुंचे। सूचना पर मडियाहूं तहसीलदार सुदर्शन कुमार भी मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा करवाकर पीएम के लिए भेजवाया।