![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210602-WA0000.jpg)
288 total views
कर्ज से डूबे युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
संवाददाता:अजीत कुमार 24 पब्लिक न्यूज़
जौनपुर। कर्ज में डूबे पोरईकला गांव के एक किसान ने आजमगढ़ की सीमा पर फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की शाम उसका शव घर से लगभग दो किमी दूर सीवान में बबूल के पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची दीदारगंज व खेतासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी।
जानकारी के मुताबिक खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेमचंद्र राजभर पुत्र स्व.वंशराज चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की मौत के बाद प्रेमचंद अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ अलग रहता था। साथ में उसकी मां भी रहती है। खेती करके वह किसी तरह अपना और परिवार की जीविका चलाता था। बताया जाता है कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस बीच वह किसी से कर्ज भी ले रखा था। जिसे लेकर वह काफी परेशान रहता था। अपनी मां की साड़ी लेकर वह घर से कब निकल गया किसी को जानकारी तक नहीं हुई। सायं लगभग पांच बजे सीवान में प्रेमचंद का शव बबूल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी रेखा और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।