
1,062 total views
जादूगर सम्राट अजूबा अपने जादूई करिश्मों के साथ जनता की मांग पर तीसरी बार रूडकी में दिखायेगें अपना जादू।
ब्यूरो रिपोर्ट: 24 पब्लिक न्यूज़
रुड़की।जादूगर सम्राट अजूबा अपने जादूई करिश्मों के साथ जनता की मांग पर तीसरी बार रूडकी में दिखायेगें दुनिया का सबसे हैरतअंगेज नये करतबो के साथ।रूडकी जादूगर सम्राट हर दिन अपने नये नये- अविश्वसनीय चमत्कारो से जादू की दुनिया में तहलका मचाने वाले जादूगर सम्राट अजूबा रूडकी वासियों के लिए ऐसा चमत्कार लेकर आये है। जिसे देखकर लोगो के रोंगटे खड़े हो जायेगे। जादूगर सम्राट अजूबा एक लडकी के बिजली से चलने वाली आरा मशीन से 2 टूकडे अलग-अलग करके दिखायेगे।जादूगर सम्राट अजूबा अपने हैरतअंगेज जादूई करिश्मो के साथ हिन्दुस्तान का तीसरा दौर पूरा करते हुए एक बार यहां नए-नए जादूई करिश्में लेकर अपने लोगो की टीम के साथ आये है।विश्वरंगमंच पर 25 हजार 194 हाउसफुल शो पूरा करने के बाद भी पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ अपने जादू कला से लोगो को सम्मोहित कर रहे है। उनकी कला से प्रभावित होकर अभी हाल में यमुनानगर (हरियाणा) के शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया है। इसके अलावा विभिन्न राज्यो के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं नामचीन हस्तियों ने ना केवल जादू को देखा, बल्कि सराहा और जादूगर सम्राट अजूबा को सम्मानित किया।जादूगर सम्राट अजूबा का जादूई चकत्कार 09 जून सांय 7:30 बजे प्रारम्भ होगा।वही उदघाटन शो के मुख्य सम्मानीय अतिथि श्री प्रदीप बत्रा विधायक रूडकी होगे। उद्घाटन के पश्चात जादू शो प्रदर्शन रोजाना 2 शो शाम 5 बजे एवं सायं 7:30 बजे रविवार व बुधवार को 3 शो दोपहर 1 बजे से 4 बजे एवं सांय 7:30 बजे दिखाया जायेगा।दर्शको की सुविधा के लिए एडवांश बुकिंग सुबह 10 बजे से प्रारम्भ रहेगी। बुकिंग काउण्टर मोबाईल नं.7988914678 ऑनलाईन बुकिंग के लिए www.magicianajooba.com पर लॉगइन करे।