
599 total views
कलियर में भाजपा को लगा बडा झटका,सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने की कांग्रेस ज्वाइन
रिपोर्ट: कृष्ण पुरी गोस्वामी
रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद के प्रतीक लगतार क्षेत्र की जनता प्यार बढ़ रहा है हर रोज विधायक फुरकान अहमद का चुनावी करवा बढ़ता जा रहा है। वही आज कलियर विधायक के ग्राम माजरी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सैनी समाज के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सैनी समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की। उसी बीच लोगों ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
वीडियो देखें
वही भाजपा कार्यकर्ता रविकान्त सैनी ने कलियर देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष पर स्कूल की सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। वही कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नही किया जाता है। उनके कार्यकाल में कलियर विधानसभा में एक समान रूप से सभी वर्गों का समुचित विकासकार्य किए गए है। ग्रामीणों ने फुरकान अहमद को तीसरी बार भारी बहुमत से कलियर विधायक बनाने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर प्रधान शीशपाल सैनी,तेजवीर सैनी,धवन सैनी,जगदीश सैनी,रामपाल सैनी,संजू सैनी,राधेलाल सैनी,सोमसिंह कश्यप,नीटू सैनी,रामसिंह सैनी,सचिन सैनी,एसडीओ संजीव सैनी,आदेश सैनी,योगेश सैनी,अश्वनी सैनी,विनोद सैनी,मास्टर रजनीश सैनी,सचिन सैनी,रजनीश सैनी,सोनू सैनी,रविकांत सैनी,गौरव सैनी,नवीन सैनी,सुमित सैनी ,रिपु सैनी,सौरव सैनी,नवीन सैनी,अंकित सैनी,कपिल सैनी,ठेकेदार अमित सैनी,मास्टर अजित सैनी,कुलदीप सैनी,सन्नी सैनी,अनुज सैनी,मोनू सैनी आदि लोग मौजूद रहे।