![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211215-WA0034-1024x633.jpg)
1,229 total views
विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक कार्यकर्ता, प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बल पर ही दोबारा बनेंगी सरकार
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़
रुड़की। विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः सत्ता में लाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।उक्त् विचार गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र बिष्ट ने नगर निगम सभागार में आयोजित विधानसभा संयोजकों,विस्तारकों,मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के बल पर ही दोबारा प्रदेश में पार्टी को सत्ता में लाया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बार 60 सीटों पर पार्टी ने जीत का लक्ष्य रखा है,जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर हासिल किया जाएगा।प्रदेश प्रवक्ता सुशील त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। केंद्र एवं राज्य की विकास तथा जनकल्याण की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही विकास एवं समृद्ध राष्ट्र किस दिशा में अग्रसर हो कर देश को एक उन्नत राष्ट्र के रूप में विकसित कर रही है।विस्तारक योजना के संयोजक मनोज पाठक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे जनपद में जा-जाकर पार्टी की रीती-नीतियों से अवगत कराया जाएगा।भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल,सुशील चौहान,योगेश चौहान,जय भगवान सैनी,प्रवीण संधू,अभिषेक चंद्रा,डा.अनिल शर्मा,नवनीत शर्मा,मधु सिंह,विकास पाल,शुभम अग्रवाल,सुबोध शर्मा,ऋषिपाल बालियान,ललित मोहन अग्रवाल,शोभाराम प्रजापति पूर्व मंत्री,महेंद्र काला,अनूप राणा, विजय रावत,वीरेंद्र सिंह,अजय प्रधान,विवेक चौधरी,वीरेंद्र गुप्ता,संजीव राय,योगेश चौहान, चौधरी अजीत सिंह,मनोज गर्ग पूर्व मेयर,डॉक्टर राजेश सैनी, नरेश शर्मा,कविता रावत,हेमा बिष्ट,प्रतिभा चौहान,विजेंद्र त्यागी एडवोकेट,हवलदार हरपाल,सचिन कश्यप एवं अंजुम गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मेयर गौरव गोयल ने सभी अतिथियों का शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया।