![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210821-WA0001.jpg)
287 total views
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला
रिपोर्ट: प्रियांशु सक्सेना
डोईवाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का डोईवाला चौक पर पुतला फूंका गया व गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मैं जबरदस्त महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भाजपा को जो बहुमत दिया था पर यह सरकार उसके विपरीत काम कर रही है और 2022 में जनता इन्हें उखाड़ फेंकेगी। रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं महिलाओं बेरोजगारों सभी वर्गों के साथ छल किया है आज प्रदेश में रोजगार धंधे ठप है महंगाई चरम पर है और सरकार जश्न मना रही है जो कि काफी शर्मनाक है। नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री और महिला नेत्री मधु थापा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है आम आदमी की उन्हें चिंता नहीं है राज्य की जनता इनकी असलियत जान चुकी है और अब इन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री मोहित नेगी, रणजीत सिंह बॉबी, प्रितपाल सिंह, जसवंत सिंह, आरती वर्मा, भारत भूषण कौशल, मधु थापा अजय रावत, सोनी कुरैशी महिला कांग्रेस महामंत्री संगीता तोमर, सभासद अब्दुल कादिर, सभासद गौरव मल्होत्रा, सरजीत सिंह करतार, नेगी राहुल, सैनी मोहित उस्मान आदि मौजूद रहे।