![](https://24publicnews.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210625-WA0004-1024x1012.jpg)
307 total views
महिलाओं व बालिकाओं के क्षेत्र में पिछले कई बर्षो से कार्य कर रही महिला राइजिंग फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन
रिपोर्ट: विजय आहूजा
रुद्रपुर। महिलाओं व बालिकाओं के क्षेत्र में पिछले कई बर्षो से कार्य कर रही महिला राइजिंग फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।श्रीमति चन्द्रकला राय को अध्यक्ष,श्रीमति मीनू जोशी को सचिव तथा श्रीमती दीपा राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा बारह अन्य महिलाओं को। कार्यकारणी में शामिल किया गया है। महिला राइजिंग फाउंडेशन की बैठक में सर्वसम्मति से तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित चन्द्रकला राय को दुबारा अध्यक्ष बनाया गया जबकि इस बर्ष सचिव बनाई गई मीनू जोशी गत बर्ष भी सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थी।इसके अलावा श्रीमति दीपा राय को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में महिला राइजिंग की वरिष्ठ उपाध्यक्ष की श्रीमति सुमन मिश्रा व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमति पिंकी तिवारी को दी गयी है।उपसचिव के रूप में श्रीमती नीलम काण्डपाल और कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट प्रिया गौतम कार्य करेंगी। इसके अलावा श्रीमती एकता यादव,श्रीमती सोनम,सुमन तिवारी,रुनु शर्मा व कंचन को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।इधर नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष श्रीमती राय ने बताया कि फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करने और आत्मरक्षा व अन्य अभियान चलाएगी।